UP Board Class 10 Science Chapter 1 Notes
**Up Board Class 10 Science Notes Chapter 1**
UP Board Class 10 Science Chapter 1 Notes
इस पोस्ट में आपको Up Board कक्षा 10 विज्ञान के पहले अध्याय के नोट्स दिए जा रहे हैं। यदि आप Up Board के छात्र हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। इसमें अध्याय 1 के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है, जिससे आप आसानी से नोट्स तैयार कर सकते हैं। नीचे देखें:
1). **अभिकारक और उत्पाद क्या होते हैं?**
**उत्तर:** वे पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं, उन्हें अभिकारक कहते हैं, और अभिक्रिया के बाद जो पदार्थ बनते हैं, उन्हें उत्पाद कहते हैं।2). **रासायनिक अभिक्रिया क्या है?**
**उत्तर:** वह प्रक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर नए पदार्थ का निर्माण करते हैं, या एक या अधिक पदार्थ टूटकर नए पदार्थ का निर्माण करते हैं, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं।3). **रासायनिक समीकरण क्या है?**
**उत्तर:** जब किसी रासायनिक अभिक्रिया को संकेतों या सूत्रों के माध्यम से दर्शाया जाता है, तो उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं।4). **संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? इसे संतुलित करना क्यों आवश्यक है?**
**उत्तर:** वह रासायनिक समीकरण जिसमें अभिकारक और उत्पाद के प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं। द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार, रासायनिक अभिक्रियाओं में अभिकारक और उत्पादों का द्रव्यमान समान होता है। इसलिए, समीकरण को संतुलित करना आवश्यक होता है।5). **वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?**
**उत्तर:** मैग्नीशियम धातु सामान्य ताप पर नम वायु की उपस्थिति में मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है, जो मैग्नीशियम रिबन की ऊपरी सतह पर जमा रहता है। इसलिए इसे वायु में जलाने से पहले रेगमाल से रगड़कर साफ किया जाता है ताकि यह ऑक्सीजन के साथ आसानी से संयोजन कर सके।**Up Board Class 10 Science Notes in Hindi**
इस पोस्ट में आपको संतुलित रासायनिक समीकरण के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। यहां रासायनिक अभिक्रियाओं और समीकरण से संबंधित सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है।6). **संयोजन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण सहित समझाएँ।**
**उत्तर:** वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं, जिसका गुण मूल पदार्थों से अलग होता है, उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।उदाहरण: S + O2 → SO2
7). **वियोजन या अपघटन अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दें।**
**उत्तर:** वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक पदार्थ के टूटने से दो या दो से अधिक नए पदार्थ बनते हैं, उसे वियोजन या अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।उदाहरण: CaCO3 → (ऊष्मा) → CaO + CO2
UP Board Class 10 Science Chapter 1 Notes
8). **वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? समीकरण लिखें।**
**उत्तर:** संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं, जबकि वियोजन अभिक्रिया में एक पदार्थ टूटकर दो या दो से अधिक नए पदार्थ बनाता है। इसलिए, वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत कहा जाता है।संयोजन अभिक्रिया: 2H2 + O2 → 2H2O
वियोजन अभिक्रिया: 2H2O → (विद्युत अपघटन) → 2H2 + O2
9). **ऊष्माशोषी एवं ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्या हैं? एक-एक उदाहरण दें।**
**उत्तर:**- **ऊष्माशोषी अभिक्रिया:** वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ऊष्मा का शोषण होता है।
उदाहरण: N2 + O2 → 2NO - 43.2 k.cal
- **ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया:** वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अभिक्रिया के बाद ऊष्मा उत्पन्न होती है।
उदाहरण: C + O2 → CO2 + 94.45 k.cal
10). **श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन करें।**
**उत्तर:** भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट टूटकर ग्लूकोज बनाता है। ग्लूकोज ऑक्सीजन से मिलकर ऊर्जा देता है अर्थात श्वसन अभिक्रिया में ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।समीकरण: C6H12O6 + O2 → 6CO2 + 6H2O + ऊर्जा
11). **विस्थापन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण दें।**
**उत्तर:** वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें कोई तत्व किसी यौगिक से दूसरे तत्व को हटाकर उसका स्थान लेता है और एक नया यौगिक बनाता है, उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।उदाहरण: Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu
Class 10 up board science notes in hindi
up board class 10 science notes | up board class 10 science notes in hindi | up board class 10 science notes chapter 1 | up board class 10 science notes chapter 1 in hindi | class 10 up board science notes in hindi | class 10 science notes up board |
**12). द्विविस्थापन अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दें।**
**उत्तर:** वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो अभिकारक अपने मूलकों की अदला-बदली करके नए पदार्थ बनाते हैं, जिसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण:
NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3
**13). अवक्षेपण अभिक्रिया क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।**
**उत्तर:** वह अभिक्रिया जिसमें किसी अवक्षेप का निर्माण होता है, उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण:
Na2SO4 + BaCl2 → BaSO4 + 2NaCl
उपर्युक्त अभिक्रिया में सोडियम सल्फेट तथा बेरियम क्लोराइड के बीच अभिक्रिया के बाद BaSO4 का अवक्षेप प्राप्त होता है।
**14). ऑक्सीकरण को परिभाषित करें।**
**उत्तर:** वह क्रिया जिसमें किसी तत्व से ऑक्सीजन का योग होता है, अथवा किसी यौगिक से हाइड्रोजन का विस्थापन होता है, अथवा विद्युत ऋणात्मक मूलक के अनुपात में वृद्धि होती है या विद्युत धनात्मक मूलक के अनुपात में कमी होती है, ऑक्सीकरण क्रिया कहलाती है। उदाहरण:
2Cu + O2 → 2CuO
**15). अवकरण को परिभाषित करें।**
**उत्तर:** वह क्रिया जिसमें किसी तत्व से हाइड्रोजन का संयोग होता है, अथवा किसी यौगिक से ऑक्सीजन का विस्थापन होता है, अथवा विद्युत धनात्मक मूलक के अनुपात में वृद्धि होती है या विद्युत ऋणात्मक मूलक के अनुपात में कमी होती है, अवकरण कहलाती है। उदाहरण:
CuO + H2 → Cu + H2O
**16). उपचयन अभिक्रिया क्या है?**
**उत्तर:** वे अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन का योग या वृद्धि होती है, उन्हें उपचयन अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण:
2Cu + O2 → 2CuO
2H2 + O2 → 2H2O
**17). अपचयन अभिक्रिया क्या है?**
**उत्तर:** वे अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन का ह्रास या कमी होती है, उसे अपचयन अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण:
ZnO + C → Zn + CO
**18). उपचयन-अपचयन या रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दें।**
**उत्तर:** वे अभिक्रिया जिसमें एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है, उसे रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण:
CuO + H2 → Cu + H2O
**Up Board Class 10 Science Notes in Hindi PDF**
**19). जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?**
**उत्तर:** लोहे की कील कॉपर सल्फेट के विलयन से कॉपर को विस्थापित कर देती है और आयरन सल्फेट बनाती है। आयरन सल्फेट बनने के कारण कॉपर सल्फेट का गहरा नीला रंग मलिन होकर हल्के हरे रंग में बदल जाता है।
CuSO4 + Fe → FeSO4 + Cu

**20). लोहे की वस्तुओं को हम क्यों पेंट करते हैं?**
**उत्तर:** लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए पेंट किया जाता है। पेंट वस्तु की सतह और हवा या नमी के बीच प्रत्यक्ष संपर्क को समाप्त कर देता है।
**21). तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से क्यों युक्त किया जाता है?**
**उत्तर:** तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें नाइट्रोजन से युक्त किया जाता है। जब ऐसे पदार्थ हवा के संपर्क में आते हैं तो उपचयित होकर विकृत गंधित हो जाते हैं, जिससे उनके गंध और स्वाद बदल जाते हैं।
**22). चिप्स की थैलियों में किस गैस का प्रयोग किया जाता है और क्यों?**
**उत्तर:** चिप्स की थैलियों में नाइट्रोजन गैस का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इससे चिप्स का उपचयन नहीं हो पाता है और उनका स्वाद काफी दिनों तक खराब नहीं होता है।
**23). संक्षारण किसे कहते हैं?**
**उत्तर:** जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल, नमी आदि के संपर्क में आती है तब वह संचारित होती है और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। उदाहरण: लोहे में जंग लगना, चांदी के ऊपर काली परत चढ़ना।
**24). विकृत गंधिता किसे कहते हैं?**
**उत्तर:** वसा एवं तेल से बने खाद्य पदार्थों में उपचयन की क्रिया के कारण अरुचिकर गंध और स्वाद का उत्पन्न होना विकृत गंधिता कहलाता है। उदाहरण: गर्मी के दिनों में सब्जी का खट्टा होकर गंध देना।
तो दोस्तों, आपने देखा Up Board Class 10 Science Notes in Hindi। आपको यह पोस्ट कैसी लगी? अगर आपको अच्छी लगी हो तो इस वेबसाइट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और इसी प्रकार के मटेरियल पाने के लिए इस वेबसाइट को हमेशा देखते रहें। Up Board Class 10 Science Notes in Hindi, धन्यवाद।
**Class 10 Science Notes in Hindi for UP Board | UP Board Class 10 Science Notes in Hindi | Class 10 Science Notes UP Board in PDF | Class 10 Science Notes in Hindi Chapter 1**

Post a Comment